छिंदवाड़ा। मीडिया संगठन मध्य प्रदेश, भोपाल से जुड़े पत्रकार राकेश चंद्रवंशी के पिता के उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ने पर पत्रकार साथियों ने मानवता की मिसाल पेश की। ब्रिटिश संगठन से जुड़े एक पत्रकार साथी ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान किया, जिससे समय पर मरीज को रक्त उपलब्ध हो सका और उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनेश साहु तथा संपादक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सोनी अस्पताल पहुंचे और मरीज का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पत्रकारों की इस मानवीय पहल की सभी ओर सराहना की जा रही है।
जुन्नारदेव से हितेश भारती की रिपोर्ट





