Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलपर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक: विधायक श्री खंडेलवाल

पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक: विधायक श्री खंडेलवाल

Plantation-is-essential-to-maintain-environmental-balance-MLA-Shri-Khandelwal

महिला आईटीआई परिसर में 108 पौधों का रोपण

Betul News : पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना आवश्यक है। हम पर्यावरण की चिंता नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पर्यावरण हमें अनगिनत लाभ देता है और यह पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण प्रणालियों को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह पृथ्वी पर संस्कृति और जीवन की गुणवत्ता को भी बनाए रखता है। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की प्रेरणा से नित्या सेवा समिति के संयोजक श्री बलराम जसूजा, समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विधायक श्री खंडेलवाल के आतिथ्य में महिला आईटीआई परिसर में 108 पौधों का रोपण किया गया।

छात्राओं को एक दिवसीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण का दिया उपहार

विधायक श्री खंडेलवाल ने महिला आईटीआई में अतिरिक्त हॉस्टल एवं आवश्यकतानुसार नवीन भवन हेतु शासन स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से सभी छात्राओं को एक दिवसीय बैतूल जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने का उपहार दिया गया। नित्या सेवा समिति के संयोजक श्री जसूजा ने उपस्थित छात्राओं को लगाए गए पौधों की सतत निगरानी एवं देखरेख करने प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा पूर्व में भी जेल परिसर छिंदवाड़ा, काशी तालाब बैतूल, मुख्य चिकित्सालय बैतूल आदि जगह पर पौधारोपण किया गया है।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री बृज आशीष पांडे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण हेतु विधायक एवं नित्या सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रकार के प्रयासों की सतत आवश्यकता है। संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे द्वारा संस्था में चल रही गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत कराते हुए बताया कि विगत वर्ष संस्था की 02 ट्रेड की प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं फ्लोरीकल्चर एण्ड लेण्डस्केपिंग ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी कु.खुशबू पवार द्वारा इस वर्ष दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड स्किल कंपटीशन में राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांज मेडल प्राप्त किया है।

इस अवसर पर समिति के श्री हरीश गढ़ेकर, एडव्होकेट दीपक पाल, श्री सुरेन्द्र कपूर, श्री विनित महतो, श्री योगेश पोटे, श्री राजेश चौहान एवं दिनेश मानकर, श्री जवाहर शुक्ला, श्री युवराज गौर, श्री विवेक भदौरिया, श्री अतीत पवार, श्री दीपू सलूजा, श्री राहुल मालवी, जन अभियान परिषद के श्री आशीष कोकने, सुश्री तुलिका पचौरी, श्रीमती जयश्री कनाठे, संस्था के आईएमसी सदस्य श्री विवेक शुक्ला, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री दिलीप कुमार सोनी, श्रीमती पुष्पा नागले, श्रीमती विनिता पाटील, श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकरु, श्री चिन्तामणी विश्वकर्मा, श्री रामनारायण गंगारे, श्रीमती रितिका ठाकुर, श्री संदीप धुर्वे, श्री महेश चौधरी, श्री दुर्गेश मल्लावी, कु.ज्योति दोडक़े, श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती भारती यादव, कु.राजकुमारी यादव, श्री दिलीप बेले, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular