पांढरा सरपंच सुरवन सलाम कांग्रेस में शामिल
रिपोर्ट – कौशल घोड़के
बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी और तेज़ हो गई जब ग्राम पंचायत पांढरा के वर्तमान सरपंच सुरवन सलाम पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके के माध्यम से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे विचारधारा की लड़ाई लड़ते है और कांग्रेस की विचारधारा हमेशा आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ती आई है। उसी विचारधारा को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा अब राहुल उइके की जीत के लिये पूरी मेहनत करेंगे एवं कमलनाथजी को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।






