पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में विश्व बैंक करा रही सौंदरीकारण, निरीक्षण के लिए पहुंचे धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक क्षेत्र विगत दिनों से विश्व बैंक द्वारा क्षेत्र में आयशर चौराहा से टाटा चौराहा तक सड़क का सौदरीकारण कराया जा रहा है। जिसमे मार्ग की दोनो और सड़क को चौड़ा कर पैदल पथ सहित अन्य सुविधा जनक किया जा रहा था। जिसका निरीक्षण के लिए धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र आकर निरीक्षण कर पौधारोपण किया।
पीथमपुर औद्योगिक नगरी के सेक्टर 1 में बुधवार को धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही सड़क का निरीक्षण किया एवं साथ ही पौधा रोपण भी किया एवं प्रायवेट कंपनी में समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान वर्ल्ड बैंक के अधिकारी एवं पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी शाश्वत शर्मा सहित प्रशासकीय अमला और विश्व बैंक की टीम मौजूद रही।।






