Friday, October 16, 2026
Homeपीथमपुरपीथमपुर नगर में अलग-अलग बस्तियों में निकला पथ संचलन

पीथमपुर नगर में अलग-अलग बस्तियों में निकला पथ संचलन

पीथमपुर नगर में अलग-अलग बस्तियों में निकला पथ संचलन

आरएसएस के स्वयंसेवक कदमताल करते निकले, दशहरा के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

पीथमपुर नगर में अलग-अलग बस्तियों में निकला पथ संचलन

रिपोर्ट – अमित अतुलकर

पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर 1 अंतर्गत रविवार को शहर की अलग-अलग बस्तियों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में पथ संचलन निकाला। आइसर चौराहे स्थित महाराणा प्रताप बस स्टैंड से रविवार को चंद्रशेखर आजाद बस्ती का पथ संचलन निकला गया। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयं सेवक एक साथ कदम ताल करते चल रहे थे। यह पथ संचलन दशहरा पर्व को लेकर आयोजित हुआ।आरएसएस का यह पथ संचलन क्षेत्र के मीणा मोहल्ला, आजाद चौराहा, चोकसे मोहल्ला, बैरागी मोहल्ला, छोटी वैष्णव कॉलोनी, पटेल मोहल्ला, लोधी मोहल्ला होते हुए पुनःसमापन स्थल महाराणा प्रताप बस स्टैण्ड पहुंच संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular