पीथमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक वर्ष से फरार 10 हजार के 02 इनामी आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर- अमित अतुलकर
पीथमपुर। विधानसभा चुनाव में पुलिस प्रशासन की सर्तकता के चलते पीथमपुर बगूदन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले एक वर्ष से दस हजार के इनामी फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज कुमार सिह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवाल द्वारा आगामी विधानसभा को मद्देनजर रखते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था उपरोक्त जानकारी देते हुए। नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर अमित मिश्रा ने बताया कि दिनांक 20. अगस्त 2022 को आरोपीगणों ने अपने साथियो के साथ मिलकर फरियादी का रास्ता रोककर उसके साथ माँ बहन की गालिया देकर पिस्टल दिखाकर धमकाया व जान से मारने की धमकी दी। जिस पर थाना पीथमपुर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपी अजय पिता सालकराम विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी जारोली बजुर्ग तह. मुंगावली जिला अशोकनगर को गिरफ्ता किया गया था। तथा आरोपी अंकुर बैस एवं संजीव विश्वकर्मा घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक धार मनोज सिह द्वारा फरार आरोपी अंकुश बैस एवं संजीव विश्वकर्मा पर 10,000 का ईनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी पीथमपुर राजेन्द्र सोनी को प्राप्त मुखबीर सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर अशोक नगर रवाना किया गया व फरार आरोपी अंकुश बैस एवं संजीव विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया गया उक्त फरार आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी पीथमपुर राजेन्द्र सोनी एवं उनकी टीम के प्रआऱ अभिषेक यादव प्रआऱ विशाल महाजन आरक्षक करन कौशल आरक्षक लखन जादव का सराहनीय योगदान रहा।






