Monday, August 17, 2026
Homeधार्मिकपीथमपुर में वक्फ कमेटी का गठन अध्यक्ष उपाध्यक्ष हुए नियुक्त

पीथमपुर में वक्फ कमेटी का गठन अध्यक्ष उपाध्यक्ष हुए नियुक्त

अमित अतुलकर

पीथमपुर// मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने पीथमपुर क्षेत्र के वक्फ दरगाह पीर चाँद शाह वली, सागौर (जिला धार) में एक महत्वपूर्ण वक्फ कमेटी के गठन का आदेश जारी किया है। यह निर्णय वक्फ अधिनियम 1995 (संशोधित 2013) की धारा 18 (1) एवं (2) के तहत लिया गया है।

इस ग्यारह सदस्यीय वक्फ कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और अन्य सदस्य शामिल हैं। इनका कार्यकाल दो वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है। कमेटी के मुख्य कार्यों में वक्फ संपत्ति का प्रबंधन, आय-व्यय का लेखा-जोखा रखना, तथा संपत्ति की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करना शामिल है।

अध्यक्ष के रूप में इमरान खान और उपाध्यक्ष के रूप में सईद खान को नियुक्त किया गया है। इफ्तिखार खान कोषाध्यक्ष, फारूक खान सह-सचिव, और शरीफ खान सचिव का पद संभालेंगे। अन्य सदस्यों में इमरान खान, भूरा खान, आजाद खान, कामिल खान, हारून खान और ओसाब खान शामिल हैं।

समिति के सभी सदस्यों को वक्फ संपत्ति के प्रबंधन और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए, नियमित रूप से वक्फ बोर्ड को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular