पीथमपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन
पीथमपुर (Pithampur) । औद्योगिक नगरी में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक निकाली जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा क्षेत्र के सेक्टर 1 स्थित महाराणा प्रताप बस स्टेंड पहुंची, कार्यक्रम में विशेष रूप से अलीजरपुर से विधायक एवं पर्यावरण व वन मंत्री नागर सिंह चौहान एवं धार महू सांसद और क्षेत्रीय विधायक शामिल हुए। नगर पालिका परिषद में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएंओ से जनमानस को सीधे अवगत करवाना एवं विभिन्न हितग्राहियों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना व उन्हे जागरूक करना है। जिसमे मुख्य रूप से स्व रोजगार योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्व निधि से समृद्धि योजना आदि योजनाएं शामिल है। जनता को नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाने हेतु एवं तत्काल लाभ दिलाने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जहां लोगो से कार्यक्रम के पश्चात सीधे पहुंची योजनाओ को समझा और लाभ पाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में धार जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेट कर मध्य प्रदेश के पर्यावरण व वन मंत्री नागर सिंह चौहान का स्वागत किया। वही मंत्री नागर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित व कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की पर्यावरण व वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया की केंद्र सरकार की योजनाओं को सीधे आम नागरिक तक पहुंचाने व ज्यादा से ज्यादा लोगो तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश से यात्रा लगातार प्रदेश में जा रही है, जिसमे योजना के लाभार्थियों से सीधे संवाद कायम किए जा रहे है।कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी शाश्वत शुक्ला नगर पालिका मुख्य अधिकारी राजेंद्र कुमार मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी धार महू सांसद छतरसिंह दरबार,विधायक नीना विक्रम वर्मा,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री रंजना बघेल,जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय वैष्णव,भाजपा नेता अमृत जैन,प्रकाश धाकड़,निलेश भारतीय,मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल,मनोज चौधरी,पार्षद बालाराम मीणा जीवन रघुवंशी,पिंटू जायसवाल,कालू मारू, पार्षद लीला महेश पथरिया, मनीषा लालू शर्मा, राकेश असोलिया,नितिन चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे।







