Thursday, October 15, 2026
Homeअपराधपीथमपुर (Pithampur) : सेक्टर 1 पुलिस की बड़ी कारवाही डकैती की योजना...

पीथमपुर (Pithampur) : सेक्टर 1 पुलिस की बड़ी कारवाही डकैती की योजना बनाते 6 आरोपियों रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सेक्टर 1 पुलिस की बड़ी कारवाही डकैती की योजना बनाते 6 आरोपियों रंगे हाथ किया गिरफ्तार
सेक्टर 1 पुलिस की बड़ी कारवाही डकैती की योजना बनाते 6 आरोपियों रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

आरोपियों से धारदार हथियार और मिर्ची पाउडर सहित आदि सामान जब्त


 रिपोर्ट अमित अतुलकर


पीथमपुर (Pithampur) । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर 01 अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया की कल रात क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग पीथमपुर एनर्जी पंप के पीछे बैठ कर शराब पी रहे और डकैती की योजना बना रहे है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया गया की करीब 6 लोग खाली मैदान में बैठ कर पंप पर डकैती की योजना बना रहे जिनसे मौके पुलिस ने आरोपियों को पम्प पर धावा बोलने व डकैती डालने की तैयारी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा जिसके कब्जे से एक लोहे की तलवार,  दो लोहे के छुरे, दो लोहे की रॉड, एक फावड़े का लकड़ी का बैंत व मिर्ची का पाउडर मिला,सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहित पिता नैनसिंह सोलंकी जाति भिलाला उम्र 20 साल निवासी ग्राम पीली मिट्टी थाना बड़वाह जिला खरगौन हा. मु. धन्नड़ मामू का मकान से.01 पीथमपुर,  छोटू पिता विक्रमसिंह ठाकुर जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम चिराखान थाना बेटमा जिला इन्दौर,. बिट्टू पिता संजय गंगोरे जाति बलाई उम्र 19 साल निवासी ग्राम नांदरा जिला खरगौन हा.मु. याकूब पटेल का मकान ग्राम धन्नड़ थाना सेक्टर-01 पीथमपुर जिला धार,. आदर्श पिता पीलूसिंह यादव जाति अहीर उम्र 19 साल निवासी श्रीनाथ कालोनी थाना सेक्टर-01 पीथमपुर जिला धार, अतुल पिता विजय सिंह चौहान जाति लूनिया उम्र 23 साल निवासी अग्रवाल कालोनी धन्नड़ थाना सेक्टर-01 पीथमपुर व, प्रमोद पिता राजकुमार सैंगर जाति राजपूत उम्र 18 साल निवासी ग्राम हदरूक थाना कुठौंद जिला जालौन उत्तर प्रदेश, हाल मुकाम अग्रवाल कालोनी सेक्टर-01 पीथमपुर जिला धार एनर्जी  पेट्रोल पम्प के पास खाली मैदान धन्नड़ सेक्टर 1 पीथमपुर बताया सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अन्य जगहों पर चोरी करना भी कबूला गया एवं तीन दिन पूर्व एक कंपनी से लगभग 5 लाख रुपए का माल चोरी करना बताया जिसकी बरामदगी की जा रही है सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। 

सेक्टर 1 पुलिस की बड़ी कारवाही डकैती की योजना बनाते 6 आरोपियों रंगे हाथ किया गिरफ्तार

वही उक्त कारवाही में थाना प्रभारी संतोष दूधी, उप निरीक्षक ओम प्रकाश बड़ोनिया, सहायक उप निरीक्षक चंद्र शेखर पटेल, सहायक उप निरीक्षक रज्जाक खान, प्रधान आरक्षक, अमित पाठक, सूरज तिवारी, महेश यादव, विजय सिंह, आरक्षक प्रमोद बामनिया, शंकर सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular