Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलपुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

पुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

(रिपोर्ट – आर.एस. खातरकर)

बैतूल/आमला | पुलवामा हमले मे शहीद जवानो की आज बरसी है।14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। आज देश भर में इन शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है ।


आमला। नगरपालिका परिषद ने आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, सीएमओ नीरज श्रीवास्तव सहित अधिकारियों एवं पार्षद गणो ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान सुरक्षाबलों को आतंकवाद मुक्त राष्ट्र के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है हमारे 40 बहादुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन पर गर्व है। उनका बलिदान हमें देश को आतंक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है।14 फरवरी को भारतीय इतिहास में काले दिन के रूप में मनाया जाता है। आज उन 40 वीर सपूतों को पूरा देश याद कर रहा है, जिनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपट कर आया था। श्रद्धांजलि देते समय पार्षद खुशबु विजय अतुलकर, दीक्षा मयूर सुरजेकर, सुनील उइके, पधमिनी भूमरकर, अलका मानकर सहित नपा कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular