पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई
रिपोर्ट- अमित अतुलकर
पीथमपुर (Pithampur)। औधोगिक क्षेत्र में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जानकारी देते हुए भाजपा नेता अमृत जैन ने बताया कि स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई ने जो सपना था, जैसे गांव गांव पहुंच मार्ग नदी को नदी से जोड़ा, किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई साथ गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। जिसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई का सपना साकार किया है। वही वार्ड पार्षद बालाराम मीणा ने बताया कि क्षेत्र में सुशासन के रूप में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर एवं श्री अटल जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अमृत जैन, मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल, पार्षद बालाराम मीणा, मोहन चौधरी, महेश देवड़ा, मनोहर सेन, कमल मीणा, दीपक चौधरी, प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र मीणा, नारायण मीणा आदि भाजपा नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोजूद रहे।






