पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का पीथमपुर दौरा आमसभा को किया संबोधित
कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम के समर्थन में वोट करने की जनता से की अपील, पीथमपुर में स्पोर्ट सेंटर और बेहतर कॉलेज की आवश्यता
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गई है। आज पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पीथमपुर आए। धार विधानसभा की उम्मीदवार प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम के पक्ष में जनता को संबोधित किया। दिग्विजय सिंह ने महाराणा प्रताप बस स्टेंड पहुंच वहां सर्वप्रथम महाराणा प्रपात को नमन किया व काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही दिग्विजय सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए। वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहां मोदी सरकार मजदूर विरोधी सरकार है,प्रधानमंत्री ने बिना किसी मजदूर यूनियन से सलाह लिए ही मजदूर कानूनों में बदलाव कर दिया,साथ ही न्यूनतम वेजेस नही बड़ा कर उद्योगपतियों को सीधे फायदा पहुंचाना हो मजदूरों के हक के साथ खिलवाड़ किया गया। वही प्रदेश के मुखिया शिवराज को घोषणा वीर बताते हुए वर्तमान सरकार को घोटाले की सरकार कमीशन खोरो की सरकार कहां वही उन्होंने आगे कहां की अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है और प्रदेश भर में कांग्रेस की सुनामी चल रही इस सुनामी में शिवराज की भाजपा सरकार बह जायेगी और जनता कांग्रेस को विजय बना कर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित करेगी।। शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में लिए जा रहे कर्ज को अब जनता और नही सहेगी, यह चुनाव सत्ता का नही महंगाई का है बेरोजगारी का है आज का युवा वर्ग बेरोजगारी से तंग आ चुका है और अब उसे मौका मिला है जवाब देने का और वह देंगा। भाजपा सरकार ध्यान भटकाने के लिए धर्म को आड़े ले आती है लेकिन इस चुनाव के धर्म मुद्दा नहीं है, भाजपा महंगाई के मुद्दे पर बात करने से भी कतरा रही है, लेकिन आज की जनता समझदार हो चुकी वहा प्रलोभन में नहीं आएगी।। धार विधानसभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहां की आज तक विधायक सरकारी अस्पताल में टेक्निकल स्टाफ नही ला पाई, ईएसआईसी अस्पताल पास तो कर दिया लेकिन वहा आज की केवल मुरूम का ढेर ही है। पीथमपुर इंदौर महू धार के निकट है यहां मजदूरों के बच्चो के लिए स्पोर्ट सेंटर बेहतर कॉलेज बनाने की आवश्यकता है वह भी भाजपा की पूर्व विधायक नहीं बना पाई लेकिन कांग्रेस बनवाएगी।। वही आगे उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वचन पत्र का जिक्र करते हुए कहां की वचन पत्र में कही गई एक एक बात आगे आने वाली कांग्रेस सरकार पूरी करेगी चाहे वाला सस्ता गैस सिलेंडर हो, रोजगार हो, या नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को लाभ दिलाना हो सरकार सभी योजनाओं को लागू करेंगी।। सभा के दौरान प्रत्यासी प्रभा गौतम, पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार,नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंशी वर्मा, विजेता त्रिवेदी, जयवर्धन सिंह गौतम, सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, नेता और आम कार्यकर्ता सभा में मौजूद रहे।।







