Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलपेंशनर एसोसिएशन के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए रामचरण साहू

पेंशनर एसोसिएशन के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए रामचरण साहू

संगठन के समारोह में ग्रहण किया पदभार, सभी तहसील, ब्लाक शाखाओं के पदाधिकारी रहे उपस्थित

पेंशनर एसोसिएशन के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए रामचरण साहू


बैतूल (Betul)। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल के चुनाव में पेंशनर रामचरण साहू पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। संगठन ने श्री साहू को उनकी लोकप्रियता और कार्य क्षमता को देखकर पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है। पेंशनर एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार रामचरण साहू के जिला अध्यक्ष रहते हुए कई जटिल प्रकरणों का निराकरण हुआ है। इनकी कार्य प्रणाली से पेंशनर भी संतुष्ट है। पेंशन से संबंधित वर्षों से लंबित प्रकरणों का जिला अध्यक्ष रामचरण साहू के द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से निराकरण हुआ हैं। यही कारण है कि संगठन द्वारा उन्हें पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामचरण साहू ने संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार करते हुए संगठन की जवाबदारी पर खरा उतरने का आश्वासन दिया है।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रामचरण साहू ने 26 दिसम्बर 2023 को शानदार समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। सभी तहसील शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव , पदाधिकारी और जिला कार्यकारिणी के सदस्य गठित निर्वाचन समिति के सदस्य एवं एक सैकड़ा से अधिक पेंशनर्स की उपस्थिति में गरिमामय शानदार स्वागत समारोह एवं आम सभा संपन्न हुई। सभी सहभागियों का सम्मान पट्टिका द्वारा स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष रामचरण साहू का शाल श्रीफल एवं पुष्पाहार से स्वागत किया गया। वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के पेंशनर्स साथियों ने साहू को नवीन वस्त्र भेंट किए। वन विभाग के पेंशनर्स साथियों ने रामसिंह राठौर के नेतृत्व में पेंशनर्स एसोसिएशन को आफिस आलमारी भेंट की। सुश्री मीरा शेषकर, श्रीमती उमा राजपूत शाहपुर अध्यक्षा एवं श्रीमती सोलंकी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सुश्री मीरा शेषकर ने पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल को पांच हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। लक्ष्मण राव पवार केप्टेन, डी.के.तिवारी उपप्रांताध्क्ष, जिला अध्यक्ष धामोडे, आर.डी.यादव कोषाध्यक्ष, सीताराम महाते, हरिनारायण यादव आदि वक्ताओं ने साहू को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। रामचरण साहू ने पूर्ण समर्पित भाव से समस्याओं को निराकृत करने हेतु आश्वासन दिया। सचिव शिवचरण हजारे ने मंच संचालन करते हुए जयशंकर प्रसाद “साहू “की पंक्ति के माध्यम से अध्यक्ष रामचरण साहू को निरंतर प्रगति करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस पथ का उद्देश्य नहीं है श्रांत भवन में टिक रहना, किंतु पहुंचना उस सीमा तक जिसके आगे राह नहीं“अध्यक्ष श्री रामचरण साहू के कार्यकाल को “न भूतो न भविष्यति “की उपमा दी गई।आम सभा में जिला कार्यकारिणी को यथावत रखने की सर्व सम्मति बनी, आजीवन सदस्यता राशि के अंश भाग की राशि की एफ.डी.करने की सहमति जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular