Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलपौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान

पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान

पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान

रिपोर्ट – मनोज कश्यप

ADM News Amla। प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती शालिनी शर्मा सिह न्यायाधीश दिनेश कुमार मीणा श्वेता गौतम नीलम खता ना कृष्ण पाल सिंह सिसोदिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सी एस चंदेल वकील, जी जी घोड़े,  राजेंद्र उपाध्याय, प्रवीण माने, टी के चौधरी, प्रमोद कोसे, वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में 101 पौधे रोपण कर वन विभाग ने पौधों के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली गई।

पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान

श्री दिनेश मीणा ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच 2000 पौधों का रोपण होना है आज इस कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है आगामी 1 अगस्त और 5 अगस्त को वृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणेश कुमार प्राण की उपस्थिति भी होने की संभावना है विभिन्न शासकीय एजेंसी अधिवक्ता संघ मुलताई सहित गायत्री परिवार व अन्य एनजीओ की मदद लेकर पौधों का रोपण एवं उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी उठाने के लिए सहमति बनाई जाएगी न्यायाधीश शालिनी शर्मा सिंह ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का पौधारोपण भविष्य के लिए वरदान साबित होगा हम सबको मिलकर प्रकृति को सहेजने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular