भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के निमित हुआ सघन वृक्षारोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामुहिक प्रयासो से प्रकृति व पर्यावरण संवर्धन की इस अभिनव मुहिम को और बल प्रदान करना है: आदित्य बबला शुक्ला
रिपोर्ट कृष्णाराव वागद्रे
Betul News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पर्यावरण एव प्रकृति संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य वाली राष्ट्रीय मुहिम एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय आमला परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण व भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, भाजपा आमला नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे भाजपा नेता हरी यादव अबिजर हुसैन अशोक नागले जितेंद्र बेले मुक्त ढोलेकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक पेड़ मां के नाम अभियान अंर्तगत महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण का एक विशेष महत्त्व है देश की युवा पीढ़ी को इस अभियान के साथ जोड़ कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण एव संवर्धन की इस अभिनव मुहिम को और बल प्रदान करना है।
ग्लोबल वार्मिंग के चलते सर्वाधिक आवश्यकता पर्यावरण संरक्षण की है। इसी उद्देश के चलते देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को देश की प्राथमिकता पर रखा है सार्वजनिक जीवन में हम सभी का दायित्व है की पर्यावरण संरक्षण के इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होकर अपने गली मोहल्ले एवम शहर में वृक्षारोपण कर अभियान को जन जनआंदोलन का रूप प्रदान करे । महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर ने आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओ ने मनाया जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव का जन्मदिन
भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की उपस्थिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव का जन्मदिन मनाया, इस दौरान कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव को शाल श्रीफल एव फूल मालाओं से अभिनंदन कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान प्राचार्य गुलाबराव डोंगरे लाजवंती नागले, शोभा देशमुख सीमा बेले गीता ढोलेकर अपर्णा बोस प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले संजय जैन भोला वर्मा हेमंत गुगनानी सतीष हारोडे गोपेंद्र सिंह राजेंद्र ढोलेकर मुकेश राठौर शौलेंद्र राठौर निलेश राठौर मयूर सुर्जेकर राकेश धमोड़े प्रमोद हारोडे मोहन देवड़ा लाखन यादव अशोक झा नितिन देशमुख अमुना यादव प्रदीप चौहान निक्की ठाकुर दिलीप माथनकर विक्रम बेले फूलचंद मोडक सुखदेव चौहान लक्ष्मण चौकीकर भद्दू बोखारे जोहर पटेल ज्ञान प्रकाश बनाईत प्रवीण चौहान नामू बारस्कर शौलेंद्र सोलंकी नितिन खातरकर कपिल निरापूरे आतिश साहू मनीष परते शिवम कौशल राहुल साहू चेतन पवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।






