Thursday, October 15, 2026
Homeअपराधबहला फुसला कर 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को भगा ले गया युवक

बहला फुसला कर 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को भगा ले गया युवक

बहला फुसला कर 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को भगा ले गया युवक

पुलिस ने बालिका को दस्तियाब कर मुख्य आरोपी व सहयोगीयो सहित कुल 7 लोगो को भेजा जेल

रिपोर्ट – अमित अतुलकर


पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर 1 अंतर्गत बीते माह 29 नवंबर को एक नाबालिक बालिका के गुमशुदा होने की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा थाने पहुंच करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी, जिसके पुलिस टीम द्वारा बालिका को दस्तियाब कर कुल 7 आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

बहला फुसला कर 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को भगा ले गया युवक

जानकारी देते हुए उप निरीक्षक ज्योति पटेल ने बताया की 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के गुमशुदगी का मामला सामने आया था उसके बाद ही पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी हुई थी, लगातार मोबाइल ट्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंश आदि माध्यमों की मदद से पुलिस ने बालिका को दतियाब कर लिया पूछताछ में बालिका में बताया की आरोपी प्रिंस उर्फ प्रियांशु भूमकर उसे बहला फुसला कर उसके साथ ले गया था जो उसके पहला बेतुल फिर निंबायड़ा लेकर गया और फिर उसके साथ वहां दुष्कर्म किया बालिका की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंस के साथ ही उसके साथ देने वाले सहयोगियों में उसकी मां रेखा,भाई हर्ष भूमरकर, बुआ के लड़के कुलदीप, छत्रछाया निवासी दोस्त अमन व कमल एक अन्य साथी जिसने उन्हें अपने साथ रहने के लिए पनाह दी मंदसौर निवासी पंकज सैनी को गिरफ्तार कर कुल 7 लोगो को दुष्कर्म,एवं पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर किया गया जहां से सभी आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया।। उक्त कारवाही में पुलिस टीम में थाना प्रभारी संतोष दूधी, उप निरीक्षक ज्योति पटेल, उप निरीक्षक सोहन सिंह कायत, सहायक उप निरीक्षक रजाक खान, दीपक पंवार, आदि टीम की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular