रिपोर्टर- कौशल घोड़के
ADM News Betul । अपने प्रवास के दौरान मैने पाया कि पिछले 20 वर्षो में जिले की तस्वीर बदली है। विकास अब धरातल पर दिखाई देता है। युवाओ के चेहरे पर मुस्कान है,महिलाओं को सुरक्षा के साथ सम्मान मिल रहा है। लोग सरकार से खुश नजर आते है बस हमें मतदाताओं को मतदान स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी है। बूथ की जीत से ही सरकार भी बनेगी। उक्त उदगार जिले के प्रवास कार्यकर्ता, महाराष्ट्र शासन के एमएलसी रामदास अंबेटकर ने भाजपा के विधानसभा बैतूल के शक्ति केन्द्र सम्मेलन में व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिदेव का काम सबके बीच संयोजन स्थापित करते हुए मतदान केन्द्र तक निगरानी करने की है। भाजपा ही दूनिया कि ऐसी राजनैतिक पार्टी है जहां कार्यकर्ता और नेता साथ साथ काम करते है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विधानसभा में शक्ति केन्द्र का कार्य सुचारू चल रहा है। अब चुनाव की तारीख भी सामने है ऐसे में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संपर्क और संवाद में तेजी लाते हुए भाजपा सरकार के हितग्राहियों को जोडने का काम करने की जरूरत है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट साझा करना हमारा संकल्प है। हम सभी मिलकर 51 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा के पक्ष में दिलाने के लिए सक्षमह है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की जिम्मेदारी संगठन के निर्देशो को मतदान केन्द्र पदाधिकारी तक पहुंचे पदाधिकारीयों के साथ संपर्क और संवाद अब सतत होगा। शक्ति केन्द्र के जिम्मेदार पदाधिकारी बूथ के सभी कार्यो को जिम्मेदारी पूर्वक पूर्ण कर अपने अपने मतदान केन्द्र पर 100 प्रतिशत मतदान हो इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी सकारात्मक प्रयास करें। श्री शुक्ला ने कहा कि बूथ स्तर पर नये घर लाभार्थी योजना के तहत लेागो को जोडना भी जीत के लिए जरूरी है।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र प्रभारी ,शक्ति केन्द्र संयोजक और सह संयोजक बडी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक संचालन विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर ने किया एवं आभार जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने व्यक्त किया। शक्ति केन्द्र सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतिन बारस्कर, नीतू पटेल, सुनील पंवार एवं गोवर्धन राने मंचासीन थें ।







