Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलबैतूल जिले में राज्य स्तरीय दिवाड़ी गोठान आयोजन में "गोदन वाईलाता" गीत...

बैतूल जिले में राज्य स्तरीय दिवाड़ी गोठान आयोजन में “गोदन वाईलाता” गीत से गूंज उठा रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम

 

बैतूल जिले में विगत एक वर्ष से नाग दिवाड़ी गोठान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आदिवासी संस्कृति से परिपूर्ण फोक गीत “गोदन वाईलाता” पर जमकर थिरके समस्त सगाजन। यह गीत पारंपरिक वेशभूषा एवं गोंडी भाषा से सजाया गया है, जिसमें बैतूल जिले की सुप्रसिद्ध गोंडी गीत गायिका तिरुमाय डाॅ. आरती परते जी एवं सुप्रसिद्ध गायक ओम प्रधान जी की आवाज है।

इस गीत ने पूरे प्रोग्राम में समा बांध दिया और जिले भर से कई गायकी (ठाठिया) समुदाय के सगाजनो ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। समस्त कलाकारों ने एक साथ “गोदन वाईलाता” गीत पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा।

इस कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई जब इस गीत के दोनों गायक कलाकारों ने लाईव इस गीत को गाया। सभी लोगों ने बहुत सरहाना की सिंगर आरती परते एवं सिंगर ओम प्रधान जी की आवाज की और समस्त सगाजनो ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों का हल्दी चावल और पीले गमछे देकर स्वागत सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था और इसे ओम म्यूजिक जोन शोभापुर काॅलोनी शक्तिनगर (सारणी) में रिकॉर्ड किया गया है। यह गीत Aarti Parte Tribal यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular