Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलभाजपा परिवार ने जताया शोक

भाजपा परिवार ने जताया शोक

भाजपा परिवार ने जताया शोक

भाजपा परिवार ने जताया शोक – बैतूल

भाजपा परिवार ने जताया शोक

BJP News Betul । शुक्रवार को बालासोर में ह्दय विदारक रेल हादसे में अनमोल जिंदगीयां गवाने वाले के परिजनो के प्रति सहानुभूति जताते हुए जिला भाजपा परिवार ने इस हादसे को दुखद और शोकाकुल करने वाला बताया सांसद दुर्गादास उइके ने शोक जताते हुए कहा कि हदसे में कई जिंदगीया काल कलवित हो गई ऐसे समय में मेरी पीढित परिवार के प्रति शोकाकुल संवदेनाएं है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने दिवंगतो के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस ह्दय विदारक घटना से वे भी दुखी है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने शोक जताते हुए कहा कि शोकमय परिजनो के साथ मेरी संवेदनाएं है। आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने शोक जताते हुए कहा कि भयानक हादसे ने जो जिंदगीया लील ली उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। हादसा शोक की लहर लेकर आया है। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में दिवंगतो के लिए शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओ ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारो को शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए मृत आत्मा को परमपिता परमेश्वर के चरणो में स्थान देने की कामना करते हुए घायलो के ठीक हो जाने की प्रार्थना की। शोक की इस घडी में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कल्याणकारी 9 वर्ष पर शनिवार को होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular