रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर (Pithampur) । भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने आयोजित मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया ।
बैठक में महिला मोर्चा की ऒर से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वही न्यू मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शुभकामनाएं दी एवं सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी श्रीमती कविता डाबी द्वारा दी गई।।


.jpeg)




