भाजपा मुलताई विधानसभा प्रभारी राजू अनुराग पवार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया,सोपाई, रावा, गौला, पौनी,सोनोरा,खेड़ीकोर्ट साईखेड़ा, में किया जनसंपर्क,राजू पवार जी जान लगाकर कर रहे पार्टी के लिए काम
रिपोर्ट – जितेंद्र कापसे
मुलताई । भाजपा मुलताई विधानसभा प्रभारी राजू अनुराग पवार ने रविवार भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के पक्ष में लगभग आधा दर्जन गांवों में सोपाई, रावा, गौला, पौनी, सोनोरा, खेड़ीकोर्ट साईखेड़ा, साइड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क।
प्रभारी राजू पवार ने बताया की जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख को जनता से अपार जनसमर्थन मिल रहा है,जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा हैं वैसे वैसे भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने अपने जनसंपर्क को भी बड़ा दिया हैं। प्रभारी राजू अनुराग पवार भी अपनी पूरी मेहनत झोंक रहे है,पूरे जी जान से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के साथ पूरी जीत के लिए अपनी ताकत लगा रहे है,भाजपा संगठन की टीम जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर बहुत उत्साह हैं और यही उत्साह जनता में भी नजर आ रहा हैं।
भाजपा विस प्रभारी राजू अनुराग पवार ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने उनके द्वारा किए कार्यों की चर्चा और भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी और बताया कि भाजपा जो बोलती हैं वो करती हैं। उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान निर्मित मुलताई भैसदेही सड़क बनाने की बात कही और बताया उनके कार्यकाल में ऐसी छोटी बड़ी सभी प्रकार की सड़को का बड़ी संख्या में निर्माण करवाया गया और ग्रामों को पक्की सड़क से जोड़ा गया। इतना ही नहीं पट्टन विकासखंड में घाटबिरोली जलाशय, राखीढाना जलाशय, वर्धा मध्यम परियोजना के तहत निर्मित जलाशय, पारसडोह वृहद परियोजना के तहत निर्मित जलाशय का निर्माण कर किसानों के लिए कृषि क्षेत्र के लिए जल को उपलब्ध कराया और ग्रामीण जनता की पेयजल की समस्या को दूर किया।
राजू अनुराग पवार ने बताया कि उन्होंने मासोद में अंबेडकर भवन का निर्माण कराया, गोपाल तलाई में बहुउद्देशीय कृषि केंद्र का निर्माण कराया, ग्राम बघोड़ा में खेल स्टेडियम का निर्माण कराया, प्रभात पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन निर्मित कराया इसके अलावा दाबका, साईखेड़ा, आदि कई जगह पर उपस्वास्थ्य केंद्रो का निर्माण कराया। इस प्रकार हर क्षेत्र में कही न कही विकास कार्य किए गए उनके कार्यकाल में।
भाजपा विस प्रभारी राजू अनुराग पवार के साथ जनसंपर्क के दौरान अर्जुनसिंह रघुवंशी, हनी सरदार, हेमसिंग चौहान, गुडडू भैया, अनिल देशमुख, बजरंगसिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ से आई डॉ विभा वाघमारे, भाजपा प्रत्याशी की धर्मपत्नी श्रीमती मीना देशमुख, श्रीमती कुसुम वाघमारे, श्रीमती सुनंदा, श्रीमती करुणा, अनीता जोर, पुष्पलता वाघमारे, वंदना देशमुख, सविता देशमुख, सुशीला कुमारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।









