Wednesday, October 14, 2026
Homeइंदौरभाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के असम्मानजनक बयान के विरोध में आप...

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के असम्मानजनक बयान के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

इंदौर । आम आदमी पार्टी इंदौर ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दो का प्रयोग करने के विरोध में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत रीगल चौराहा पर प्रदर्शन किया । 
विदित है कि कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लड़कियों के  तुलना सूर्पनखा से की थी और उनके पहनावे पर गलत बयान दिए थे उन्हें तमाचे लगाने की नसीहत दी थी ।

आप जिला संयुक्त सचिव प्रमिला चौकसे ने कहा की भाजपा का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण इनकी बातों से दिखाई दे रहा हे,जबकि भाजपानीत प्रदेश सरकार के द्वारा ही नाइट क्लचर को बढ़ावा देते हुए इंदौर में मॉल,दुकानें चालू रहती हे,शराबखोरी को भाजपा सरकार द्वारा बढ़ावा देते हुए कंपोजिट दुकान के रूप शराब दुकानों को दुगना कर दिया गया,वैध अवैध पब नियमो और कायदे कानून को ताक पर रखकर चल रहे हे,नशे का कारोबार राजनैतिक संरक्षण में फल फूल रहा हे और पुलिस प्रशासन राजनैतिक दबाव के आगे नतमस्तक हे ।

आप जिला सहसचिव पूनम खंडेलवाल ने कहा की मध्यप्रदेश महिलाओं के अपमान और उत्पीड़न में प्रथम हे,महिलाओं को क्या पहनना हे इनसे पूछकर नही पहना जायेगा,ये तालिबान संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश हे,अगर कानून व्यवस्था बिगड़ रही हे तो यह प्रदेश सरकार की विफलता हे.भाजपा को इस मामले में पूरे प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगना चाहिए ।

आम आदमी पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया

कार्यक्रम में आप ग्रामीण महिला अध्यक्ष दीपिका सिंह,सीमा यादव,मिर्जा शमीम बैग,दीपाली गौड़,रूपाली जैन,शांति पुनेगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular