रिपोर्टर – अमित अतुलकर
पीथमपुर ।औद्योगिक नगरी पीथमपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के अलग-अलग उपाय कर रहा है। एक तरफ स्लोगन और विज्ञापन से लगातार जागरूकता फैलाई जा रही। वहीं रैलियों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शासकीय स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। इसमें स्कूली बच्चों ने मतदान जागरूकता के लिए नारे लगाए वही नगर पालिका जोन के सी मंडलोई ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में औद्योगिक क्षेत्र का मतदान प्रतिशत कम रहने से इस बार श्रमिक क्षेत्र में मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाल क्षेत्र में नारे लगाए। वही पिछले विधानसभा चुनाव में औद्योगिक क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहने से इस बार श्रमिक क्षेत्र में मतदान हेतु मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता रैली निकाली गई, इस रैली में सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।।







