मतदान जागरूकता अभियान के तहत मशाल यात्रा
कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने हाथ में मशाल थाम किया रैली का प्रतिनिधित्व
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से कम हुए मतदान के चलते निर्वाचन आयोग लगातार मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न आयोजन कर रहा है।
शहर के स्थानीय महाराणा प्रताप बस स्टेंड एमपीआईडीसी की अध्यक्षता मतदाता जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन शुभारंभ जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र की द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद कार्यक्रम में आए कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक, आदिवासी लोक नृत्य के माध्यम से एवं बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां देकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। वही आर्केस्ट्रा की धुन ने उपस्थित जनता का देशभक्ति के गीतों से मनमोह लिया। कार्यक्रम में महिला मतदाताओं ने बड़चढ़ कर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली,अंत में कलेक्टर मिश्र द्वारा उपस्थित सभी जनता को मतदान की शपथ दिला कर आने वाली 17 तारीख को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई एवं मशाल रैली निकाली गई जिसमे कलेक्टर द्वारा स्वयं हाथ में मशाल लिए रैली का प्रतिनिधित्व किया, रैली महाराणा प्रताप बस स्टेंड से होते हुए वैष्णव केंब्रिज हाई स्कूल तक निकली जहां दीप रंगोली बना कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में शहर के नागरिक,शासकीय कॉलेज पीथमपुर के छात्र छात्राओं,प्रयाग राज नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं शिक्षको, कारखानों के मजदूर व स्थानीय महिला पुरुष व बच्चे सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित जिला पंचायत सीईओ श्रंगार श्रीवास्तव, एमपीआईडीसी के प्रतुल सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, तहसीलदार जयेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी संतोष दूधी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा,सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा अधिकारी प्रियम्व्दा, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य वी के खत्री, समस्त पटवारी आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।।









