Betul News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को मद्य निषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशों के परिपालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिले के नगरीय निकायों एवं समस्त ग्राम पंचायतों में नागरिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर बापू के सपने को साकार करने हेतु मद्य निषेध संकल्प लेकर शपथ पत्र भरें गए।
क्षेत्र के समस्त ग्रामों में रैली नुक्कड़-नाटक के माध्यम से नशा नहीं करने व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। नशा एक अभिशाप है, नशा करने से आर्थिक, नैतिक और सामाजिक नुकसान होता है। बापूजी का संदेश हर एक नागरिक तक पहुंचे इस हेतु विभाग द्वारा चलाई गई योजना अंतर्गत 30 जनवरी 2024 को मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया गया।






