Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलमहाजनसंपर्क अभियान के तहत पत्रकारो से की चर्चा

महाजनसंपर्क अभियान के तहत पत्रकारो से की चर्चा

9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के - तेली, महाजनसंपर्क अभियान के तहत पत्रकारो से की चर्चा

 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के – तेली

रिपोर्टर- कृष्णाराव वागद्रे

BJP News Betul। भारत के केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं नेचरल गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बैतूल के होटल जायका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन के 9 वर्षो पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में लोकसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता संपर्क करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा के अधिक से अधिक बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे। 

श्री तेली.ने कहा कि बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने ’पॉलिसी पेरालिसिस’ से ’डिसाइसिव पॉलिसी’ और अर्थव्यवस्था में ’फ्रेजाइल फाइव’ से ’टॉप फाइव’ की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ’अपना परिवार, अपनी विकास नीति को दरकिनार कर ’सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। 

9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के - तेली

श्री तेली ने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल फांकती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हॅू, तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुॅच पाते हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रूपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रूपये भेजे जाते हैं। तो 100 रूपये पहुचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें ओर अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुॅचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।

श्री तेली ने कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियॉ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता-जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्केल के ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षो में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ और गैस कनेक्शन वितरित किये गये, देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों को घर दिए गए आवास निर्मित हुए है और हर घर में बिजली, पानी, गैस, शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहॅॅुचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने कहा की बीते 9 वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है। 

श्री उइके ने बताया कि पार्टी ने नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। इस अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक गीत भी जारी किया है। साथ ही, पार्टी के जनसंपर्क और जनसमर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर (9090902024) भी जारी किया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, असम के भाजपा प्रदेश मंत्री मानस जी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, महाजनसंपर्क अभियान के संभाग मीडिया प्रभारी मिलन भार्गव, लोकसभा संयोजक वसंत बाबा माकोडे, जिला संयोजक सुधाकर पंवार, सूर्यदीप त्रिवेदी विशेषरूप से मौेजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular