Friday, August 14, 2026
Homeबैतूलमहिला संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन आमला अधिवक्ता संघ द्वारा किया...

महिला संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन आमला अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया

रिपोर्टर : सुभाष कश्यप

ADM India News : नगर पालिका में सफाई करने वाली श्रीमती पिंकी को नगर पालिका में सर्वश्रेष्ठ साफ सफाई कार्य के लिए सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उनका बच्चा मंद बुद्धि है वह जब भी काम करने जाती हैं उनका बच्चा घर से कहीं भी चला जाता है उनका अधिकांश समय उसे पुत्र को ढूंढने में लग जाता है माता-पिता सास ससुर पति का देहांत हो गया है अत्यधिक विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करना और बच्चे को संभालना मुश्किल होता है।

महिलाए अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है मातृ शक्ति लगातार आगे बढ़ रही है विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में। शिक्षा विभाग में 60 प्रतिशत से अधिक महिला शिक्षिकाए है यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश बैतूल दिनेश थपडियाल ने कही। श्री थपडियाल ने आगे कहा कि न्यायपालिका में भी महिलाए आगे बढ़ रही है अब 60 से 70 प्रतिशत न्यायाधीश महिला बन के आ रही है। अधिवक्ता संघ आमला द्वारा महिला सशक्तिकरण संवाद एवं सम्मान समारोह में बोलते हुए श्री थपडियाल ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिलाए अब फाईटर प्लेन भी चला रही है हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद अधिवक्ता संघ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए न्यायाधीश चारू व्यास ने कहा कि महिलाए यदि सफल है तो उसके पीछे पुरूषों का भी काफी सहयोग और संरक्षण रहता है। महिलाए हर क्षेत्र में काम कर रही है महिला दिवस पर अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम वाकई में प्रशंसनीय है। कार्यक्रम को कुटंम्ब न्यायालय बैतूल के न्यायाधीश शिव बालक साहु, वायु सेना अफवा की अध्यक्ष सुजाता रेड्डी, स्टेट बार कांउसिंल के चेयरमेन राजेश व्यास ने भी संबोधित किया।

*महिला संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन आमला अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया

किया गया सम्मान

कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आदिवासी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को उनके द्वारा महिला शिक्षा एवं महिलाओं के लिए रोजगार के लिए शिक्षा एवं उद्योग के क्षेत्र में समूह के माध्यम से मुर्गी बकरी पालन कर बच्चों को स्कूल भेजने के कारण और पढ़ाई करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जनपद सदस्य धर्मरती सुखराम कुमरे, फुलवंती धुर्वे, अंजिरा इरपाचे, को सम्मानित किया गया तो वही दिव्यांग महिला ललीताबाई का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हे भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं तथा महिला अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे, अधिवक्ता संजय मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, सी.एस.चंदेल, मारोती बारस्कर, न्यायाधीश महजबीन खान, मेडिकल ऑफिसर वायु सेना , शिवाली साथिका, तहसीलदार रिचा कौरव, अधिवक्ता संघ आमला के अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular