Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरमहू विधानसभा कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार का जोरदार...

महू विधानसभा कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार का जोरदार जनसंपर्क

महू विधानसभा कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार का जोरदार जनसंपर्क

महू विधानसभा कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार का जोरदार जनसंपर्क

विश्वास नगर क्षेत्र में बालिकाओं ने अक्षत तिलक कर दिया जीत का आशीर्वाद

रिपोर्ट – अमित अतुलकर


पीथमपुर/महू । महू विधानसभा में चुनाव में प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। श्रमिक क्षेत्र के विश्वास नगर में रविवार का उम्मीदवारों ने फायदा उठाया। जहा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ऊषा ठाकुर ने बंजारी, चौपाटी , करोदीया में जनसंपर्क किया। वही काग्रेस से बागी व कद्दावर नेता अंतर सिंह दरबार ने अपने हजारों समर्थकों के साथ घर घर दस्तक दी। दरबार के समर्थन में विश्वास नगर में बड़ी संख्या में युवा शुरुआती  दिन से ही जनसंपर्क की तैयारियों में जुटे हुए थे। कालोनी में कई जगह मंचो से दरबार का स्वागत किया गया वही तीन जगह फलों से तोला गया। दरबार के स्वागत में घरों में आरती की थालिया लिए बालिकाएं इंतजार करती दिखी। अंतर सिंह दरबार ने मीडिया से बातचीत में बताया की पार्टी द्वारा ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिससे पिछले एक दशक से हम संघर्ष करते आए है। पार्टी ने महू  के जनमानस की भावनाओ का सम्मान न करते हुए ऐसे व्यक्ति को टिकट दे कर महू के मतदाताओं का अपमान किया है। महू की जनता इस अपमान का बदला लेगी व मुझे अपना आशीर्वाद देगी। जनसंपर्क के दौरान मिल रहे समर्थन इस बात का सबूत है। मुझे मिल रहे जन आशीर्वाद से दोनो प्रमुख दलों में खलबली मच गई है। जनसंपर्क के दौरान बंजारी पंचायत के काग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत, मुक्सिद पटेल, विनोद जोशी, राजू जूनवाल, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular