Thursday, October 15, 2026
Homeअपराधमारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करने की मांग

मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करने की मांग

मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करने की मांग

आवेदक ने एसपी से की शिकायत, लगभग दो माह पहले गंज थाने में की थी शिकायत

रिपोर्ट कौशल घोड़के

बैतूल। लगभग दो माह पूर्व कॉलेज चौक पर दो युवकों द्वारा नाबालिग युवक के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में आवेदक ने युवकों की पहचान नहीं होने के चलते अज्ञात के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता युवक ने हाल ही में मारपीट करने वाले युवकों की पहचान दिव्यांशु मिश्रा एवं अरुण लाल के रूप में की है। शिकायतकर्ता युवक गंज थाना में इन युवकों की नामजद शिकायत दर्ज करने की मांग कर रहा है। आवेदक युवक का कहना है कि मारपीट में उन्हें सर में चोटें लगी थी, उस समय उन्हें अनावेदक के नाम नहीं पता थे इसलिए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब वह अनावेदकगणों को पहचान गया है। गंज थाने में थाना प्रभारी को नामजद शिकायत करने के लिए आवेदन करने पर गंज थाना प्रभारी द्वारा आवेदक पर ही दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि आवेदक नाबालिक है, उसे डराया धमकाया जा रहा है, जिससे वह भयभीत है। आवेदक ने उक्त रिपोर्ट में अज्ञात के बदले अनावेदकगणों के नाम दर्ज करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular