जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश ने किया कैलेंडर का विमोचन
पांढुर्णा :- हाल ही में मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले का वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित किया गया है, जिसका विमोचन पांढुरना जिला मुख्यालय में किया गया ।
पांढुर्णा जिला कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा , पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पांढुर्णा श्री भीमराव वालके एवं मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री गया प्रसाद सोनी के हस्ते मीडिया संगठन के कैलेंडर का विमोचन किया गया ।
मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के मनमोहन कैलेंडर की सभी ने प्रशंसा की, मीडिया संगठन के संभागीय अध्यक्ष राम ठाकरे एवं जिला अध्यक्ष गौरव बावनकर ने कैलेंडर प्रकाशन को लेकर सभी संगठन के साथियों, वरिष्ठ पदाधिकारीयों, विज्ञापन दाताओं सहित शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।
कैलेंडर विमोचन के इस शुभ अवसर पर मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के पांढुर्णा नगर अध्यक्ष अर्पित गडकरी, निनाद निनावे, मोहम्मद सिराज, पवन चौकीकर, सुरेश तनवानी, योगेश इंगोले व संतोष उर्फ सतीश खरवडे आदि के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।





