Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलमुलताई पहुंचे एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने ली बैठक,पुलिस ऑब्जर्वर भी रहे बैठक में...

मुलताई पहुंचे एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने ली बैठक,पुलिस ऑब्जर्वर भी रहे बैठक में उपस्थित

मुलताई पहुंचे एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने ली बैठक,पुलिस ऑब्जर्वर भी रहे बैठक में उपस्थित

मुलताई पहुंचे एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने ली बैठक,पुलिस ऑब्जर्वर भी रहे बैठक में उपस्थित

रिपोर्ट जितेंद्र कापसे 

News Multai । विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले खर्च के संबध में व्यय लेखा रजिस्टर का संधारण करने और उसका तीन बार परीक्षण कराए जाने के संबध में नगर के तहसील कार्यालय में गुरुवार शाम जनरल ऑब्जर्वर हरिथा वी कुमार की उपस्थित में एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर नेम सिंह द्वारा बैठक लेकर जानकारी दी गई। इस संबध में रिटर्निंग अधिकारी मुलताई एसडीएम तृप्ति पटैरया ने बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के सभी अभ्यर्थियों व उनके निर्वाचन व्यय अभिकर्ता को व्यय लेखा रजिस्टर संधारण हेतु गुरुवार शाम 5.30 बजे से रिटर्निंग आफिसर मुलताई के कार्यालय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चुनाव प्रचार अवधि में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टर का तीन बार परीक्षण कार्य लेखा दल द्वारा व्यय प्रेक्षक के निर्देशन में सहायक व्यय प्रेक्षक के मार्गदर्शन में किया जाना है। 

प्रथम परीक्षण दिनांक 06/11/2023 दिन सोमवार, द्वितीय परीक्षण दिनांक 09/11/2023 दिन गुरूवार एवं तृतीय परीक्षण दिनांक 14/11/2023 दिन मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक निरीक्षण रोस्टर निर्धारित किया गया है।

इस दौरान सहायक एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर लोकप्रिय पीयूष कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनामिका सिंह, मास्टर ट्रेनर जितेंद्र खन्ना, रवि पवार, अभ्यर्थी और उनके व्यय अभिकर्ता उपस्थित रहे पुलिस ऑब्जर्वर पहुंचे मुलताई, पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। 

शुक्रवार पुलिस ऑब्जर्वर शिवहरी मीणा भी मुलताई पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियो के साथ शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मुलताई एसडीओपी सुरेश पाल सिंह, थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा एवम् पुलिस स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular