Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलम.प्र. राज्‍य लोक सेवा के परीक्षा परिणाम घोषित, बैतूल का गौरव, धीरज...

म.प्र. राज्‍य लोक सेवा के परीक्षा परिणाम घोषित, बैतूल का गौरव, धीरज का सहायक संचालक के पद पर चयन

म.प्र. राज्‍य लोक सेवा के परीक्षा परिणाम घोषित, बैतूल का गौरव, धीरज का सहायक संचालक के पद पर चयन

रिपोर्ट – कृष्णाराव  वागद्रे


बैतूल (Betul)। बैतूल जिले के श्री धीरज मंडलेकर का म.प्र लोक सेवा आयोग 2019 के लिए सहायक संचालक के रूप में चयन हुआ है। मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार रात्रि राज्य सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जिले के बारसकर कॉलोनी निवासी श्री जगन मंडलेकर एवं आशा मंडलेकर के सुपुत्र श्री धीरज मंडलेकर का सहायक संचालक उद्योग के पद पर चयन हुआ है।

जिले के ऐसे युवा जो अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं उनके लिए धीरज की कहानी प्रेरणादाई है। धीरज छात्र जीवन से ही होनहार विद्यार्थी रहे हैं। किंतु मध्य प्रदेश शासन में अधिकारी बनने की उनकी डगर आसान नहीं रही। निरंतर प्रयासों के बावजूद भी धीरज अंतिम रूप से परिस्थितिजन्य कारणों से सफल नहीं हो पा रहे थे। जिसमें एमपीपीएससी द्वारा परिणाम जारी करने में किया गया अतिविलंब मुख्य कारण रहा। धीरज बताते हैं कि उन्होंने अपने सपने की राह नहीं छोड़ी, असफलताओं को सहर्ष स्वीकारा और धैर्य रखते हुए निरंतर कड़ी मेहनत करते रहे। जिससे उन्हें आज यह सफलता प्राप्त हुई हैं। धीरज के इस उल्लेखनीय सफलता के लिए धीरज के माता–पिता सहित सभी परिवारजन और मित्रजन ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular