रिपोर्टर – कौशल घोड़के
News Betul। बैतूल जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की बागडोर टीकू के हाथों में सौंपी गई है। बैतूल जिले के आइकॉन के रूप में मतदान के लिए हाथ में सागौन की पत्ती जो बैतूल के नक्शे के आकार की है, हाथ में लेकर टीकू मतदान की अपील करता नजर आएगा। स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए प्रतिदिन प्रयासरत सहायक कलेक्टर श्री ऐश्वर्या वर्मा ने बताया कि बैतूल सागौन के लिए जाना जाता है।
सागौन की पत्ती एवं बैतूल का नक्शा लगभग एक आकार के ही होने के कारण टीकू को मतदाता जागरूकता अभियान के लिए आइकॉन के रूप में आकार दिया गया है। चूंकि बैतूल जिला सागौन वृक्षों की प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। सागौन के वृक्ष ही नहीं उन पर लगी हर पत्ती टीकू के रूप में मतदान की अपील करती नजर आएगी।






