Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुररंजिश निकालने के चलते देशी कट्टे और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे...

रंजिश निकालने के चलते देशी कट्टे और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रंजिश निकालने के चलते देशी कट्टे और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – अमित अतुलकर

पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस प्रसाशन लगातार आचार संहिता के उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कारवाही करने में लगा हुआ हैं। इसी के तहत पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को बारह बोर देशी कट्टे एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जानकारी देते हुए। 

रंजिश निकालने के चलते देशी कट्टे और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहायक उप निरीक्षक के के परिहार ने बताया की आरोपी महोम्मद कफील पिता मोहम्मद सकील कुरेशी उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी चौपाटी कारोंदिया अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बाहर बोर लेकर घूम रहा था, जिसको मुखबिर की सूचना पर संजय जलाशय सुलभ शौचालय के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आपसी विवाद के चलते रंजिश निकालने के लिए युवक को डराने के इरादे से कट्टा लेकर घूम रहा था, उसके पूर्व ही पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बड़ी घटना घटित होने से पूर्व ही रोक ली, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। सरहनिया कार्य में पुलिस टीम के थाना प्रभारी संतोष दूधी, सहायक उप निरीक्षक के के परिहार, अशोक दुबे, सूरज तिवारी, शैलेंद्र भदौरिया, आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular