Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलरविंद्र देशमुख और अनिल खवसे की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस ने की...

रविंद्र देशमुख और अनिल खवसे की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

रविंद्र देशमुख और अनिल खवसे की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

बैतूल।(रिपोर्ट कौशल घोडके) पाथाखेड़ा क्षेत्र में रविंद्र देशमुख और अनिल खवसे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी ने एसआईटी (विशेष जांच दल) जांच की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने बताया कि इन मौतों के पीछे कई रसूखदार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जो सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस कारण से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि रविंद्र देशमुख और अनिल खवसे की कॉल डिटेल्स, बैंकिंग लेनदेन और बीसी सुसाइटी में अन्य कोल कामगारों के पैसों की भी जांच की जानी चाहिए। बीसी सुसाइटी के संदर्भ में कई और नाम सामने आ रहे हैं, जिनकी भी जांच आवश्यक है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो सके। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और इससे आमजन के मन में कई संदेह पैदा हो रहे हैं।
पंवार और कुंबी समाज में आक्रोश
अनिल खवसे पंवार समाज से और रविंद्र देशमुख कुंबी समाज से थे, इस वजह से इन समाजों में भी गहरी नाराजगी व्याप्त है। संगठन से जुड़े लोगों ने भी इस तरह की संदिग्ध मौतों पर विरोध जताया है। कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जब तक एसआईटी जांच नहीं होती और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक यह आक्रोश और बढ़ता जाएगा।
रसूखदारों की भागीदारी पर सवाल
मामले में रसूखदार लोगों के शामिल होने के कारण कांग्रेस ने कहा है कि जांच निष्पक्ष और त्वरित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में इस मामले को लेकर संदेह हैं और अगर आरोपियों को समय पर गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनता का गुस्सा फूट सकता है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने बताया कि यह मामला केवल दो मौतों तक सीमित नहीं है, इसमें बीसी सुसाइटी का घोटाला भी जुड़ा हुआ है, जहां अन्य कोल कामगारों के पैसे डूबने की बात सामने आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जनता के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि मामले की एसआईटी से गहन जांच कराई जाए और आरोपियों को शीघ्र हिरासत में लिया जाए। इसके साथ ही, मृतकों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जानी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल तातेड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोनू वाघ, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान, राजेश गावंडे, सरफराज खान, डॉ.नितिन देशमुख, जैद खान, मनोज शर्मा, मनीष देशमुख, वसीम खान,सेंटी वाघमारे,निलेश धुर्वे आदि कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular