आमला । रविवार को दोपहर तेज आंधी के साथ ओलो की बारिश लगभल 30
मिनट हुई इससे आमला विकास खंड के नरेरा कुटखेड़ी डोडावानी सेमरियाखुर्द जामबाडी
खुर्द महोली सहित लगभग 30 गावों में भारी बारिश के साथ ओलो की बारिश हुई
। जिससे किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हुई, जिला कलेक्टर जी शाम को ही फसल सर्वे का आदेश जारी कर दिया था ।
राजस्व विभाग हरकत में आ गया
आज सोमवार को अल सुबह से ही राजस्व विभाग हरकत में आ गया, समाचार लिखे
जाने तक अभी भी सर्वे का काम चालू जामबादी खुर्द के किसान सनातराव धोते कमलेश
बारस्कर ने बताया की 4 एकड़ में टमाटर की फसल लगाई थी ओ पूरी तरह बर्बाद हो गई है। गेहूं की फसल काटने के लायक भी नहीं बची है। सेमरिया खुर्द के फौजी किसान संजू यादव ने
बताया की किसानों की हालत बहुत ही खराब है उन्होंने कहा है की या तो किसानों का
कर्ज माफ करो या फसल का मुवावजा किसान को मिले ।
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय को सौंपा ज्ञापन
आज दिनांक 10 ,4 2023 भारतीय किसान संघ तहसील आमला द्वारा
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें कल बेमौसम बारिश और
ओलावृष्टि से गेहूं की फसल किसानों के खेतों में रखा हुआ, गुड़आंधी तूफान
आने से तीन सेठ उड़ गएगए जिससे फसल और गुड़ सब खराब हो गए तहसीलदार महोदय को
ज्ञापन सौपते वक्त प्रमुख रूप से उपस्थित जिला मंत्री मनोज नवांगे तहसील अध्यक्ष
केशव राव साखरे तहसील मंत्री संतोष यादव तहसील सदस्य हरिराम घोंगड़े हरिओम पुंडे
ध्रुव पवार एवं सैकड़ों किसान उपस्थित हुए ।






