Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलरात में हुई दुर्घटना आयशर से टकराई कार दो घायल समाजसेवियों ने...

रात में हुई दुर्घटना आयशर से टकराई कार दो घायल समाजसेवियों ने की मदद पहुंचाया अस्पताल

रात में हुई दुर्घटना आयशर से टकराई कार दो घायल समाजसेवियों ने की मदद पहुंचाया अस्पताल


रिपोर्ट – कृष्णाराव वागद्रे

मुलताई(Multai)। नेशनल हाइवे बैतूल रोड  पर ग्राम नगरकोट के पास रात्रि 1:30 बजे हुंडई आई 20 कार आयशर ट्रक से जा भिड़ी।दुर्घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नगर के समाज सेवियों ने अस्पताल पहुचाया। बताया जाता है कि बैतूल की ओर रांग साइड से जा रही एक हुंडई आई 20 कार पहले सामने से से आ रही कार से टकराई। इसके बाद वह आगे जाकर सामने से आ रहे आयशर टूक से जा टकराई।दुर्घटना में  कार में सवार हुए अंकुश बोथ एवं अखिलेश नायर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी नगर के समाजसेवी सौरभ शर्मा,जितेद्र पठाडे एवं शुभम खवादे को प्राप्त होने पर वे तुरंत अपनी कार से घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।दुर्घटना में अंकुश बोथ का पैर डिसलोकेट हो गया। वही अखिलेश नायर को सिर में चोट एवं सीधे हाथ में माइनर फैक्चर आना बताया जाता है।घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अंकुश सेंट्रल बैंक मांडवी ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर है तथा अखिलेश नायर सेंट्रल बैंक झल्लार ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है। घायलों की निस्वार्थ मदद करने पर नगर के सौरभ शर्मा ,जितेंद्र पठाडे एवं शुभम खवादे की सराहना की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular