Thursday, October 15, 2026
Homeधार्मिकरामल्ला के आगमन पर शहर के राम मंदिरो में हुई विशेष साज...

रामल्ला के आगमन पर शहर के राम मंदिरो में हुई विशेष साज सज्जा 11 हजार दीप जलाकर मनाई दिवाली : On the arrival of Ramalla, special decorations were done in the Ram temples of the city, Diwali was celebrated by lighting 11 thousand lamps

On-the-arrivalof-Ramalla

रिपोर्ट-अमित अतुलकर
पीथमपुर(Pithampur) : देश भर में जहां राम लला के अयोध्या में विराजमान होने पर जश्न मनाया जा रहा,वही औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के छत्रछाया स्थित राम रामेश्वर मंदिर में एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विशेष उत्सव बनाया गया। सात दिवसीय चले इस रामोत्सव का कल 11 हजार दीप जलाकर भव्य आतिशबाजी और श्री राम की महाआरती के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पुलिस अधीक्षक, अमित मिश्रा एवं भाजपा वरिष्ठ नेता संजय वैष्णव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश भारती द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। 
special-decorations-were-done-in-the-Ram-temples-of-the-city

वही कार्यक्रम के आयोजक जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की आज का जो अवसर हमे प्राप्त हुआ है यह सौभाग्य 500 वर्षो के कड़े संघर्ष और तपस्या के बाद प्राप्त हुआ है, उसी उपलक्ष्य में हम राम दीपावली मना रहे जिसमे भगवान राम का भव्य श्रृंगार, आकर्षक अयोध्या राममंदिर की कलाकृति वाली रंगोली, भव्य सुंदरकांड,और दो दिवसीय अखंड रामायण का पाठ किया गया वही आज राम लला की स्थापना वाले दिवस हमने ग्यारह हजार दीप जलाकर भव्य आतिशबाजी के साथ राम दीपावली मनाई गई, जिसमे शहर के नगर पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि, एवं क्षेत्र की जनता भारी संख्या में शामिल रही। 
Diwali-was-celebrated-by-lighting-11-thousand-lamps

वही बुजुर्ग श्रद्धालु श्रीमती लक्ष्मी बाई जायसवाल ने कहां की  यह बड़े ही सौभाग्य की बात है हमारा जीवन सफल हुआ जो हमने राम लला को फिर अयोध्या में वापस आते देखा और इस खुशी में हमे फिर दिवाली मानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत हुई और सत्य की विजय हुई हमारा सपना साकार हुआ। 
वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश भारती, भाजपा वरिष्ठ नेता संजय वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल, विधायक प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल,  जीवन रघुवंशी, सुखदेव पटेल, अवध ठाकुर, सोमवीर सेखावत, अर्पित जायसवाल, पूर्व पार्षद क्षमा सुभाष जायसवाल, राम अवतार यादव, कुंदन सिंह पंवार, नीरज वैष्णव, संजय सोनी, मोहन सिंह सोलंकी सहित भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular