Wednesday, October 14, 2026
Homeबैतूलराष्ट्रीयक्षयउन्मूलन_कार्यक्रम अंतर्गत सब नेशनल सर्टिफिकेशन में बैतूल जिले को मिला सिल्वर मेडल

राष्ट्रीयक्षयउन्मूलन_कार्यक्रम अंतर्गत सब नेशनल सर्टिफिकेशन में बैतूल जिले को मिला सिल्वर मेडल

रिपोर्टर- कृष्णाराव वागद्रे
 
बैतूल । राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सब-नेशनल सर्टिफिकेशन में बैतूल जिले को सिल्वर मेडल मिला है। मंगलवार को राजभवन भोपाल में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस, सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय ने रजत पदक ग्रहण किया।  इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्री मोहम्मद सुलेमान विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने ग्रहण किया रजत पदक

उल्लेखनीय है कि टीबी केसेस में 40 प्रतिशत कमी लाने पर बैतूल जिले को रजत पदक से सम्मानित किया गया है। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के सम्पूर्ण स्वास्थ्य दल के संयुक्त प्रयासों से जिले को यह सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022-23 के लिये प्रदेश से 30 जिलों ने नामांकन किया था। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। टीबी के मामलों में सराहनीय कमी लाने वाले जिलों को विभिन्न श्रेणियों में सर्टिफिकेट, पदक एवं प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करने के लिये सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके पूर्व भी जिले को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कांस्य पदक प्राप्त हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular