6 हितग्राहियों को 24 लाख रूपए की राहत राशि स्वीकृति आदेश किए वितरित
बैतूल (Betul) : विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं हितग्राहियों को उनके स्वत्वों के भुगतान में बैतूल जिले के राजस्व अधिकारियों ने बहुत अच्छा और सराहनीय काम किया है। विधायक श्री खंडेलवाल बुधवार को बैतूल के तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित राजस्व महाअभियान के शिविर में हितग्राहियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के हितग्राहियों को 4-4 लाख रूपये के स्वीकृति आदेश वितरित किए। महाअभियान के उद्देश्य की पूर्ति के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने निर्धारित अवधि तक लक्ष्य को अधिक से अधिक पूरा करने के निर्देश दिए है।
शिविर में तहसील बैतूल के शहरी एवं ग्रामीण जनों की राजस्व संबंधी समस्याओं के आवेदकगणों को सुना गया। इस दौरान 6 हितग्राहियों को 24 लाख रुपए की राहत राशि स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। शिविर में विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे,
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर,
जनपद उपाध्यक्ष,
समस्त मंडल अध्यक्ष ग्रामीण एवं शहरी,
पार्षदगण सहित अपर कलेक्टर श्री जेपी सैय्याम,
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अभिषेक चौरसिया,
तहसीलदार श्री अतुल श्रीवास्तव,
नायब तहसीलदार श्री राजकुमार उईके,
समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारीगण उपस्थिति थे।

चार-चार लाख की क्षतिपूर्ति स्वीकृत
शिविर में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानियों के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को चार–चार लाख रुपए की राहत राशि के स्वीकृति के आदेश वितरित किए गए। जिसमें ग्राम सोहागपुर निवासी श्रीमती सैयवंती पति आनंदराव,
ग्राम बोरीकास निवासी श्री शिवराम पिता गिरवन और श्री अमर पिता सुन्दर,
ग्राम दीवान चारसी निवसी श्रीमती जगोती पति भूरा,
ग्राम उमरी जागीर निवासी श्रीमती देवकी पति सुन्दरलाल,
ग्राम सेहरा निवासी श्रीमती भारती पति गंगाधर को राहत राशि स्वीकृत की गई।

लगभग 60 प्रतिशत प्रकरण निराकृत
राजस्व महाअभियान के दौरान चिन्हित किए गए फौती नामांतरण,
बंटवारा एवं अन्य मदों के 736 प्रकरणों में से 430 प्रकरणों को आदेशित किया गया। इसी प्रकार अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक दर्ज 12190 न्यायालयीन राजस्व प्रकरणों में से 10179 प्रकरण आदेशित किए गए। धारणाधिकार योजनांतर्गत प्राप्त 1529 प्रकरणों में से 655 में जांच की जा चुकी है। नक्शा तारमीम के 37010 नक्शों में से 30599 तरमीम किए गए। स्वामित्व योजनांतर्गत 163 ग्रामों में से 81 ग्रामों का स्वामित्व योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। 82 ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है। सीमांकन के 2106 प्राप्त आवेदनों में से 1757 निराकृत किए जा चुके है।

राजस्व महाअभियान के दौरान समस्त ग्रामों में आयोजित ग्राम सभाओं में बी–1 वाचन के दौरान चिन्हित किए गए फौती नामांतरण,
बंटवारा, राजस्व अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राहियों को खसरा,
बी–1 एवं आदेशों की प्रति वितरित की गई।
बंटवारा, राजस्व अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राहियों को खसरा,
बी–1 एवं आदेशों की प्रति वितरित की गई।