Wednesday, October 14, 2026
Homeबैतूलविकसित भारत संकल्प यात्रा, 10 विकासखंड 35 दिन और 4 लाख 28...

विकसित भारत संकल्प यात्रा, 10 विकासखंड 35 दिन और 4 लाख 28 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभन्वित कर पूर्ण हुई यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा, 10 विकासखंड 35 दिन और 4 लाख 28 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभन्वित कर पूर्ण हुई यात्रा

Betul News : विकसित भारत संकल्प यात्रा के विराम दिवस के दिन गुरूवार को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के ग्रामों में पहुंची। संकल्प यात्रा इन 35 दिनों के सफर में ग्राम पंचायतों में भारी उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम कल्याणपुर तथा बासपानी, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम मांडवी, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम पाढर, चिचोली जनपद पंचायत के ग्राम कटकही तथा दूधिया, आमला जनपद पंचायत के ग्राम खाण्डपिपरया, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम निमनवाड़ा तथा गौला, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम बिसनूर तथा बाड़ेगाव, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम रामघाटी, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम जमन्या तथा पिपरिया गुरुआ में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्र मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नैनो यूरिया के फायदे किसानों को बताएं। मोबाईल वैन पर लगे एलईडी पर शासन की जनहितकारी योजनाओं से हितग्राही को कौन कौन से लाभ हुए और वे योजना का लाभ कैसे ले सकेंगे, बिन्दूवार समझाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को घर बैठे रोजगार के कौन-कौन से माध्यम हो सकेंगे अवगत कराया गया। व्हीडियो स्पॉट के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों के मुख से स्वयं उनकी तरक्की के सफर की कहानी सुनाई गई।  


हम शपथ लेते हैं कि…

यात्रा में अधिकारियों ने आमजनता को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंक, समृद्ध है विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान कर नागरिक होने का कर्तव्य निभायेंगे।


उल्लेखनीय है कि केंद्र शासन की महत्वावकांक्षी योजनाओं को फलीभूत करने के उद्देश्य एवं योजनाओं का लाभ अंतिम हितग्राही तक को दिलाने के उद्देश्य से 16 दिसंबर से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई थी। जिसका 25 जनवरी को समापन किया गया।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular