बैतूल(Betul) । विकसित भारत संकल्प यात्रा अपनी यात्रा के 13वें दिन शुक्रवार को मुलताई के ग्राम बारंगवा (बोरदेही) पहुंची। यात्रा के दौरान डाक समुदाय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत डाकघर चौपाल में डाक सेवा के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांश वितरित किए गए। धरती कहे पुकार कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उनके द्वारा अपनी दशा और दिशा में हुए परिवर्तन के बारे में अन्य हितग्राहियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
संकल्प यात्रा में विगत दिनों घोड़ाडोंगरी विकासखंड के हितग्राही श्री नाथू राकसे को कृषि यंत्र क्रय करने पर एक लाख की अनुदान राशि, ग्राम कोयलारी के कृषक श्री मूलाजी को स्वचालित रीवर पर 74 हजार की अनुदान राशि, ग्राम पाढरा के श्री रामदास यादव एवं श्री सुनील यादव को गेटखोर क्रय करने पर 44 हजार का अनुदान, कृषक श्री कन्हैया अमरुते को थ्रेसर के लिए 92 हजार 500 का अनुदान पत्र वितरित किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा 29 दिसंबर को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के ग्रामों में पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम हथनाझिरी तथा पिपला, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम सूकी, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम रानीपुर तथा अन्कावाड़ी, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम टिमरनी तथा बानाबेहड़ा, आमला जनपद पंचायत के ग्राम बारंगवाड़ी तथा काठिया, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम मयावाड़ी तथा दुनावा, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम सहनगांव तथा काजली, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम भीवकुण्ड, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम देसली तथा बाटलाखुर्द में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शनिवार को यात्रा का रूट चार्ट
विकसित भारत संकल्प यात्रा 30 दिसंबर को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम सेहरा तथा अमदर, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम बरखेड़, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम कान्हावाड़ी तथा फुलगोहान, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम कछार तथा हाडीपानी, आमला जनपद पंचायत के ग्राम देवगांव तथा कनोजिया, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम सोनगांव तथा सिपावा, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम सिरडी तथा हिरडी, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम पलासपानी, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम मोहटा तथा पालंगा में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।


.jpg)
.jpg)



