Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलविकसित भारत संकल्प यात्रा, लीलाझर तथा काठी पहुंची संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों...

विकसित भारत संकल्प यात्रा, लीलाझर तथा काठी पहुंची संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत : Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Leelajhar and Kathi, villagers gave grand welcome at various places

Vikas-Bharat-Sankalp-Yatra

Betul News : विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को आमला जनपद पंचायत के ग्राम लीलाझर तथा काठी पहुंची। जहां ग्रामवासियों ने हर्षोंल्लास के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। संकल्प यात्रा के साथ चल रही मोबाईल वैन पर लगे एलईडी स्क्रीन पर वीडियो स्पॉट के माध्यम से ग्राम वासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 जनवरी को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के कुछ ग्रामों में पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम रातामाटी तथा चांदबेहड़ा,
आठनेर जनपद के ग्राम पुसली तथा जावरा,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम बादलपुर,
चिचोली जनपद पंचायत के ग्राम बोरी तथा निवारी,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम लीलाझर तथा काठी,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम सोनोरा तथा बरखेड़,
प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम खम्बारा तथा निम्बोटी,
भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम नवापुर तथा कोरडी,
भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम रातामाटी तथा चूनालोहमा में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।  

बुधवार को यात्रा का रूट चार्ट

        विकसित भारत संकल्प यात्रा 24 जनवरी को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम सिल्लौट तथा लावन्या,
आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम गुनखेड़ तथा गुजरमाल,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम शक्तिगढ़,
चिचोली जनपद पंचायत के ग्राम रोझड़ा तथा मलाजपुर,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम छिपन्यापिपरिया तथा बोरदेही,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम चंदोराखुर्द तथा सांडिया,
प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम घाटबिरोली तथा खेड़दिवनाला,
भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम घुडिय़ानाई,
भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम धामन्या तथा डोक्या में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकरी देंगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular