Wednesday, October 21, 2026
Homeबैतूलविकसित भारत संकल्प यात्रा, बैतूल, आमला, मुलताई, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही की ग्राम...

विकसित भारत संकल्प यात्रा, बैतूल, आमला, मुलताई, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही की ग्राम पंचायतों में यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

देश को 2047 तक विकसित राष्ट्रों की कतार में खड़ा करने की दिलाई शपथ

उपस्थित जन समुदाय ने ली देश की एकता और अखंडता की शपथ


बैतूल (Betul) । विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को बैतूल,
आमला, मुलताई, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही की ग्राम पंचायतों में पहुंची। जहां उपस्थित जनसमुदाय ने हर्षोंल्लास के साथ यात्रा का स्वागत किया। बैतूल विकासखंड की ग्राम पंचायत टेमनी तथा जामठी में यात्रा के पहुंचने पर जनसमुदाय ने यात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर स्वागत किया। इसके अलावा भीमपुर,
प्रभातपट्टन, शाहपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में पहुंची संकल्प यात्रा ने ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने नृत्य/नाटिका का मंचन किया। उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती,
उन्नत बीज, कृषि यंत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड,
नैनो यूरिया के फायदे किसानों को बताएं एवं विभागीय योजनाओं पर जानकारी दी गई।


विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के ग्रामों में पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम टेमनी तथा जामठी,
आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम पानबेहरा,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम जुवाड़ी तथा पांढरा,
शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम चिखलीरियत तथा काजली,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम परसोड़ी तथा खापाखतेड़ा,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम टेमझिरा तथा करपा,
प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम रजापुर तथा धाबला,
भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम बासनेरखुर्द तथा कालडोगरी,
भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम दामजीपुरा में यात्रा भ्रमण कर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।


मंगलवार को यात्रा का रूट चार्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 दिसंबर को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम मरामझिरी तथा लापाझिरी,
आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम मोरूढाना,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के मेहकार तथा रतनपुर,
शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम बीजादेही तथा फोफल्या,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम बोरीखुर्द तथा रतेड़ाकला,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम बरई तथा महतपुर,
प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम बोरगांव तथा डोहलन,
भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम निपान्या तथा पिपरिया,
भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम झाकस में यात्रा भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular