विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर नगर पालिका परिषद पीथमपुर में बैठक आयोजित हुई,
5 जनवरी को पीथमपुर में यात्रा निकाली जाएगी
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर। औद्योगिक नगरी के नगर पालिका परिषद हाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर नगर पालिका परिषद पीथमपुर में बैठक आयोजित की गई। 5 जनवरी को पीथमपुर में यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे जिसमे पात्र हितग्राहियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित रह गए है उन्हे लाभ दिया जायेगा इस बैठक में मुख्य रूप से नपा सी एम ओ सहित पीथमपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मोजूद रहे।






