Thursday, October 22, 2026
Homeबैतूलविकसित भारत संकल्प यात्रा, फूलों की रंगोली से मोरंड प्रभात पट्टन में...

विकसित भारत संकल्प यात्रा, फूलों की रंगोली से मोरंड प्रभात पट्टन में किया संकल्प यात्रा का स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा, फूलों की रंगोली से मोरंड प्रभात पट्टन में किया संकल्प यात्रा का स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा, फूलों की रंगोली से मोरंड प्रभात पट्टन में किया संकल्प यात्रा का स्वागत



बैतूल
।
विकसित भारत संकल्प यात्रा चौथे दिन बुधवार को मोरंड,
प्रभात पट्टन पहुंची,
जहां उपस्थित ग्रामवासियों एवं हितग्राहियों ने यात्रा का भरपूर उत्साह से स्वागत किया। जगह–जगह फूलों की रंगोली सजाई गई। छोटे–छोटे बच्चों ने नृत्य नाटिका का मंचन किया। आमला विकासखंड पहुंचने पर ग्राम पंचायत ससुन्द्र में श्रीमती देवकी हरि यादव सभापति सहकारिता एवं उद्योग की अगुवाई में यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गढ़ेकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा, फूलों की रंगोली से मोरंड प्रभात पट्टन में किया संकल्प यात्रा का स्वागत
कार्यकम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कृषक श्री जोहरी वाडीवा को स्ट्रारीपर क्रय पर 105000/- राशि का अनुदान प्रमाण पत्र वितरित किया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष ड्रोन का संचालन करके दिखाया गया। कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती,
उन्नत बीज, कृषि यंत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं विभागीय योजनाओं पर जानकारी दी गई। ड्रोन का प्रदर्शन कर ड्रोन की उपयोगिता तथा प्रभावितता से हितग्राहियों को अवगत कराया गया। ड्रोन का उपयोग करने से बेहतर उपज व आय में वृद्धि की जा सकती है। एक ड्रोन से 10 मिनट में एक एकड़ कृषि भूमि पर छिडक़ाव किया जा सकता है। इसके अलावा नैनों यूरिया के फायदे किसानों को बताए गये।

विकसित भारत संकल्प यात्रा, फूलों की रंगोली से मोरंड प्रभात पट्टन में किया संकल्प यात्रा का स्वागत


विकासखण्ड मुलताई की ग्राम पंचायत भिलाई में किसानों के समक्ष ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन के कृषि में उपयोग से समय एवं धन की बचत होती है एवं अधिक क्षेत्र में कम समय में कीटनाशक/नैनों यूरिया आदि का छिडक़ाव सफलतापूर्वक किया जा सकता है। ड्रोन संचालक को खेत के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ती,
जिससे बिना बर्बादी के सटीक छिडक़ाव और रसायनों के संपर्क में आने वाले खतरे से किसान सुरक्षित रहता है। एक एकड़ में मैन्युअल रूप से छिडक़ाव करने में लगभग आधा दिन लग जाता है। वहीं ड्रोन द्वारा पांच से आठ मिनट में फसल पर छिंडक़ाव किया जा सकता है। जिसके बारे में विस्तार से किसानों को अवगत कराया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के कुछ ग्रामों में भ्रमण किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम देवगांव तथा बोदीजुनावानी,
आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम अंधेरबावड़ी,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम बंजारीढाल तथा सातलदेही,
शाहपुर जनपद पंचायत के गाम रोहरा तथा भौंरा,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम ससुंद्रा तथा नांदपुर,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम भिलाई तथा माही,
प्रभात पट्टन जनपद पंचायत के ग्राम मोरण्ड तथा चारसी,
भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम बोथिया तथा झल्लार,
भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम बाटलाकला में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

गुरूवार को यात्रा का रूट चार्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा 21 दिसंबर को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम हिवरखेड़ी तथा कोदारोटी,
आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम दोभाना,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम रामपुर तथा सिवनपाट,
शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम कुण्डी तथा केसिया,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम रमली तथा रंभाखेड़ी,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम निरगुड़ तथा जौलखेड़ा,
प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम बोरपंड तथा चिखलीमाल,
भैंसदेही जनपद पंचातय के ग्राम मालेगांव तथा गोरेगांव,
भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम केकडिय़ाकला में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular