Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलविकास यात्रा के दौरान ग्राम तिरमहूं मे आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे...

विकास यात्रा के दौरान ग्राम तिरमहूं मे आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने नल-जल योजना का लोकार्पण किया


बैतूल/आमला : विकास यात्रा 12वें दिन विधानसभा क्षेत्र आमला के ग्राम तिरमहूं पहुंची। आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने ग्राम तिरमहूं में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 80 लाख की लागत से निर्मित नल-जल योजना का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरमहूं के ग्रामीणों को नल-जल योजना का लाभ
मिलेगा। उन्होंने नल-जल योजना की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र
मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया ।

विधायक डॉ. पंडाग्रे ने ग्राम में 2 लाख 15 हजार की लागत से निर्मित होने वाली पुलिया एवं 3 लाख 75 हजार की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट सडक़ का भूमिपूजन किया। 


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular