रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर/महू (Pithampur/Mahoo) । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एव इंदौर नंबर एक से विधायक माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद लगातार स्थानीय नेताओ का कैलाश विजयवर्गीय से मिलकर बधाई देने का सिलसिला जारीहे आज महू के पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष पाटीदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकरण भामर पुर्व नगर पंचायत मानपुर अध्यक्ष रवि यादव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मेहमुद सेट पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नालाल निनामा आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने जाकर विजयवर्गीय का पुष्प माला से स्वागत कर मिठाई वितरण कर आतिशबाजी की।।
संतोष पाटीदार ने बताया की महू से दो बार विधायक रहे विनयवर्गीय ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर जल्दी ही महू आने के संकेत दिए।






