Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलविज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विजेता छात्र पचमढ़ी प्रदर्शनी में...

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विजेता छात्र पचमढ़ी प्रदर्शनी में भाग लेंगे : Excellent performance of students in science exhibition, winning students will participate in Pachmarhi exhibition

Excellent-performance-of-students-in-science-exhibition

Betul News : राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2023-24 का आयोजन  28 जनवरी को पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी बाजार बैतूल में प्रात: 11 बजे से किया गया। विकासखंड स्तर से चयनित विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परियोजना समन्वयक श्री संजीव श्रीवास्तव, डाइट प्राचार्य श्री अरुण कुमार इंगले तथा संस्था प्राचार्य श्री जी.पाटनकर द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं फीता काटकर किया गया। इसके बाद सभी कक्षों में छात्रों द्वारा विषय आधारित माइल, चार्ट का अवलोकन किया गया। प्रतियोगिता में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को भोजन का वितरण किया गया।
Winning-students-will-participate-in-Pachmarhi-exhibition

विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की संभाग स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी 2 एवं 3 फरवरी 2024 को डाइट पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक श्री संजीव श्रीवास्तव एवं प्राचार्य श्री जी.पाटनकर द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री कुशलेश धाड़से जिला शिक्षा जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल एवं श्री नेमीचंद मालवी जन शिक्षक द्वारा किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री वासुदेव धोटे एपीसी जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

         

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular