आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के सतत प्रयासों से क्षेत्र में हो रहा स्वास्थ सेवाओ एवम सुविधाओं का विस्तार
(रिपोर्ट- आर.एस.खातरकर)
आमला । आमला सारणी विधायक विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से सिविल अस्पताल आमला में मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं मिलना प्रारंभ हो गई है। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के सतत प्रयासों से, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्नयित होकर चार करोड़ से अधिक लागत वाले सिविल अस्पताल के लोकार्पण के साथ , क्षेत्र के लोगो को विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाओं का लाभ मिलने लगा है । सिविल अस्पताल आमला में विशेषज्ञ चिकित्सक के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए बजट सत्र के दौरान आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा भाजपा पदाधिकारी संजय जैन, हेमन्त गुगनानी , भोला वर्मा, मुकेश राठौर ,शैलेंद्र राठौर मनीष मिसर के प्रतिनिधि मंडल के साथ मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ एवम् परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से भेट कर सिविल अस्पताल आमला में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के सन्दर्भ में माग पत्र सौंपा था। माननीय स्वास्थ मंत्री के द्वारा जल्द चिकित्सक की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था एवम एक सप्ताह के भीतर ही विभागीय प्रकिया पूर्ण कर सिविल अस्पताल आमला में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ मुकेश वागद्रे के द्वारा सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया गया है ।
चिकित्सा की नियुक्ति के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का जताया आभार
सिविल अस्पताल आमला में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के लिए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर जनपद अध्यक्ष गणेश यादव चिरौंजी पटेल हरी यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले अशोक नागले मुकेश राठौर संजय जैन मंत्री हेमंत गुगनानी भोला वर्मा नितिन देशमुख गोपेंद्र सिंह बघेल पिंटू पवार लाजवंती नागले सुषमा नरवरे आरती पाटिल अंबिका साबले सपना सोनी आदि ने विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया ।







